Home KORBA बाइक सवारों को रौंदती हुई कार जा घुसी घर में. आक्रोशित लोग...

बाइक सवारों को रौंदती हुई कार जा घुसी घर में. आक्रोशित लोग उतर आए सड़क पर

0
131

कोरबा जिले के करतला के समीप एक कार का चालक तीव्र गति से वाहन चलाते हुए बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मारते हुए एक घर में जा घुसा. सड़क के किनारे खड़े लोग बाल-बाल बच गए लेकिन बाइक सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. 112 की टीम को जानकारी दी गई घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है. उधर कार चालक मौके का फायदा उठाकर भाग निकला. उपस्थित ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर चक्का जाम करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस की समझाइश से उन्होंने थोड़ी देर में ही यातायात से अवरोध समाप्त कर दिया. करतला थाना प्रभारी ललन पटेल कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं

WhatsApp Image 2023 07 18 at 16.21.08