Home KORBA दिव्यांगो के हक पर डाला गया डाका, सहायक उपकरणों का नहीं किया...

दिव्यांगो के हक पर डाला गया डाका, सहायक उपकरणों का नहीं किया गया वितरण, अधिकारियों पर घोटाला करने का लग रहा आरोप

0
127

Acn18.com/जांजगीर जिले के शिक्षा विभाग के अधिकारियो की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही। समग्र शिक्षा मिशन कार्यालय रायपुर द्वारा दिव्यांग छात्र छात्राओं के लिए भेजे गए सहायक उपकरणों को अब तक ब्लाक रिसोर्स कोआर्डीनेटर द्वारा अब तक जरूरत मंदो तक नहीं पहुंचाया गया है, जिसके कारण मामले में गड़बड़ी के आरोप लगने लगे है।

राज्य सरकार दिव्यांगो को आगे आगे बढ़ाने के लिए कई योजना बनाई है,जिसमे शिक्षा विभाग द्वारा समग्र शिक्षा मिशन के तहत 25 तरह के सहायक उपकरण देना प्रारम्भ किया गया है, लेकिन इस योजना का लाभ दिव्यांगों को नहीं मिल पा रहा है, जिसके लिए दिव्यांग संघ के प्रांतीय अध्यक्ष ने ब्लाक रिसोर्स कोआर्डीनेटर्स पर दिव्यांगों के सहायक उपकरणों मे कई उपकरण को बेचने और आपसी घालमेल कर दिव्यांगों के हक पर डाका डालने का आरोप लगाया है।

इस मामले मे जिला मिशन अधिकारी राज कुमार तिवारी ने राज्य मिशन कार्यालय से सक्ति और जांजगीर जिले मे दिव्यांगो के लिए महंगे मोबाइल से लेकर 25 तरह के उपकरण भेजा जाना स्वीकार किया, लेकिन कहा कहा वितरण किया गया और सामग्री कहाँ है इसकी जानकारी नहीं है, जिला मिशन अधिकारी ने दिव्यांगो के लिए शासन स्तर से भेजे गए सहायक उपकरण के विषय मे जानकारी मंगाई है और सहायक उपकरणों का भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश किया है, और दिव्यांगों के उपकरण की जानकारी नहीं मिलने पर कठोर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

जांजगीर चाम्पा और सक्ति जिले मे दिव्यांगों के सहायक उपकरण को अब तक नहीं बाँटना अधिकारियो के कार्य प्रणाली पर सवाल खड़ा कर दिया है, और एक बड़े घोटाला की ओर भी इशारा कर रहा है।

error: Content is protected !!