Home KORBA बनारस से कोरबा आ रही बस रास्ते में पलटी. कई यात्री घायल....

बनारस से कोरबा आ रही बस रास्ते में पलटी. कई यात्री घायल. अंबिकापुर में चल रहा है इलाज. बस चालक और परिचालक फरार

0
117

बनारस से कोरबा आ रही महिंद्रा बस आज सुबह उदयपुर के पास पलट गई. बस में लगभग 60 यात्री सवार थे. उदयपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकलवाया. बस पलटने से कई यात्री घायल हो गए हैं उन्हें अंबिकापुर में भर्ती करा दिया गया है. यात्रियों ने बताया कि बस चालक को नींद आ रही थी इसलिए बस बारंबार नियंत्रण से बाहर हो रही थी. अंततः वह ग्राम दावा के पास पलट गई. बस के ड्राइवर और कंडक्टर फरार हो गए हैं. इस दुर्घटना की सूचना मिलने पर जो लोग बनारस से कोरबा रहे थे उनके परिजन परेशान हो गए हैं. वे निरंतर अपने परिजनों से संपर्क का प्रयास कर रहे हैं. जिन्हें अपनें परिजन की सलामती की खबर मिल गई है वह तो चिंता मुक्त है लेकिन जिनके परिजनों को चोट लगी है वह अंबिकापुर की ओर रवाना हो गए हैं

error: Content is protected !!