Home KORBA बिलासपुर -रतनपुर हाईवे पर बना पुल दो हिस्सों में टूटा, यात्री बस...

बिलासपुर -रतनपुर हाईवे पर बना पुल दो हिस्सों में टूटा, यात्री बस फंसी अमरकंटक- जबलपुर समेत कई शहरों का संपर्क कटा, देखें डायवर्सन रूट

0
5

छत्तीसगढ़ में बिलासपुर-रतनपुर-पेंड्रा रोड पर बना पुल अचानक 2 हिस्सों में टूट गया। इस दौरान पुल से गुजर रही एक यात्री बस वहीं फंस गई। घटना रविवार शाम 5 बजे की है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। बस का अगला हिस्सा टूटे हुए स्लैब के किनारे अटक गया था, जिससे बस नदी में गिरने से बाल-बाल बच गई।

जानकारी के मुताबिक, बांसाझाल स्थित यह पुल 35 साल पुराना था और जर्जर हालत में था, बारिश के बाद इसकी स्थिति और खराब हो गई थी।

बिलासपुर-जबलपुर निर्माणाधीन नेशनल हाईवे-45 पर बना है। यह सड़क 510 करोड़ रुपए की लागत से बनाई जा रही है। सड़क पर भी कई जगह दरारें हैं।

पुल टूटने से पेंड्रा, गौरेला, अमरकंटक के साथ-साथ मध्य प्रदेश के जबलपुर, शहडोल और छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ से सीधा संपर्क टूट गया है। बिलासपुर-रतनपुर हाईवे पर आवागमन बंद करा दिया गया है। प्रशासन ने कई रूट डायवर्ट कर दिए हैं।

पुल टूटने के बाद वैकल्पिक मार्ग

बिलासपुर → कोटा → बेलगहना → कोंचरा

खोंगसरा →

मरही माता → गोरखेड़ा तिराहा

गोरखेड़ा तिराहा से दो मार्ग

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

अमरकंटक रूट

केवची →

आमाडोब →

कबीर चबूतरा →

अमरकंटक

पुल टूटने से इन क्षेत्रों का संपर्क प्रभावित

बांसाझाल पुल टूटने का असर

सीधा संपर्क प्रभावित

पेंड्रा

गौरेला

मरवाही

अमरकंटक