acn18.com/ कोरबा जिले के चिचोली पिकनिक स्पॉट पर पिकनिक मनाने गए एक निजी कंपनी के इंजीनियर का शव 9 दिन बाद नदी से बरामद किया गया। ग्रामीणों , गोताखोरों और 112 की मदद से काफी मशक्कत के पश्चात इंजीनियर का शव ढूंढ निकाला गया।
इंजीनियर आदर्श कुमार उत्तर प्रदेश का मूल निवासी था। वह एक टावर कंपनी में अपनी सेवाएं दे रहा था।।. 9 दिन पहले दोस्तों के साथ आदर्श चिचोली गांव के समीप हसदेव नदी में पिकनिक मनाने गया था .नहाते समय आदर्श पानी में डूब गया. इसकी सूचना मिलते ही तलाश शुरू कर दी गई थी लेकिन सफलता आज 9 दिन बाद मिली




