
कोरबा जिले में भी एक सप्ताह से निरंतर हो रही बरसात ने न केवल जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है बल्कि लोगों के प्राण में संकट में आ गए हैं. एक ग्रामीण की नदी में बह जाने के कारण मौत हो गई
कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र से होकर बहने वाली खारुनं नदी भी निरंतर हो रही बरसात के कारण उफान पर है। बिजरा भावनारा बतरा ग्राम निवासी 45 वर्षीय गेंदलाल नदी के किनारे गुड़ाखू मंजन करने गया था तभी उसका पैर फिसल गया। तेज धार में गेंदालाल बह गया यह सूचना मिलने पर नगरसेन की गोताखोर टीम ने रेस्क्यू शुरू किया लेकिन गेंदलाल का पता नहीं चला दूसरे दिन यानी गुरुवार को सुबह गेंद लाल के परिजन मौके पर पहुंचे और खोजबीन शुरू की।घटनास्थल से 500 मीटर आगे झाड़ियो में गेंदलाल का शव पाया गया गौरतलाप है कि पिछले एक सप्ताह से कोरबा जिले में भी निरंतर बरसात हो रही है जिसके कारण नदी नाले उफान पर हैं । अनेक स्थानों पर जल भराव की स्थिति निर्मित हो गई है जिला प्रशासन ने आम लोगों को सतर्क किया है कि वह नदी नाले और जल भराव वाले क्षेत्र में जाने से परहेज करें और यदि आवश्यक हो तो पूरी सावधानी के साथ वहां जाएं






