Home KORBA नाबालिग बालिका को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाला आरोपी गिरफ्तार,मानिकपुर पुलिस...

नाबालिग बालिका को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाला आरोपी गिरफ्तार,मानिकपुर पुलिस ने की कार्रवाई

0
161

Acn18.com/कोरबा की मानिकपुर पुलिस ने उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है,जिसने एक नाबालिग बालिको को अपने प्रेम जाल में फंासकर उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर दिया। पिछले दिनों बालिका ने सुनालिया चौक स्थित नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी,जिसकी लाश रायगढ़ जिले के खरसिया से बरामद की गई थी। मृतक की पहचान होने के बाद पुलिस ने जांच शुरु की और आरोपी संतोष तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। बालिका द्वारा नहर में छलांग लगाए जाने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था,जिसे रविवार की शाम पांच बजे गिरफ्तार कर लिया।

error: Content is protected !!