Acn18. Com.कोरबा के निहारिका स्थित न्यू दिल्ली स्वीट्स में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर वायरल हुए वीडियो की खबर प्रमुखता से दिखाई थी। खबर सामने आने के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया, जहां वायरल वीडियो में दिखाई गई स्थिति सही पाई गई।निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था में खामियां मिलने पर खाद्य विभाग ने न्यू दिल्ली स्वीट्स को हाइजीन व्यवस्था दुरुस्त करने और जरूरी सुधार करने का नोटिस जारी किया है।साथ ही, व्यवस्था में सुधार होने तक प्रतिष्ठान में क्रय-विक्रय बंद रखने और खाद्य लाइसेंस सस्पेंड करने की कार्रवाई की गई है।वहीं, दर्री रोड स्थित प्रेम जनरल स्टोर के खिलाफ मिली शिकायत पर भी विभागीय टीम ने निरीक्षण किया। यहां से चायपत्ती का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
अब जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।खाद्य प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर हुई इस कार्रवाई से साफ है कि लापरवाही सामने आने पर विभाग सख्ती बरत रहा है।





