Home छत्तीसगढ़ गाउन गैंग का आतंक : रेलवे कर्मचारियों के तीन सुने मकानो को...

गाउन गैंग का आतंक : रेलवे कर्मचारियों के तीन सुने मकानो को बनाया निशाना , 8 लाख की चोरी

0
139

Acn18.com/ बिलासपुर देवरी खुर्द में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में तीन रेलवे कर्मचारी के सुने मकान को निशाना बनाया गया।जेवर समेत नगद कुल 8 लख रुपए की चोरी को अंजाम दिया गया। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज में पांच व्यक्ति गाउन और मुंह पर मुखौटा पहनकर चोरी की घटना को अंजाम देते दिखे।

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रह रहे रेलवे कर्मचारी के मकानों को उसे वक्त निशाना बनाया गया जब वह अपने मकानों में नहीं थे । रात के समय पांच गाउन पहने और मुंह पर नकाब लगाए चोरों ने तीनों घरों में घुसकर जेवरात और नगद रकम लेकर फरार हो गए।

जिसकी जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। एक साथ तीन घरों में हुई चोरी की घटना ने लोगों को दहशत में डाल दिया है, जिसके बाद लोग अब अपने घरों को खाली छोड़कर कहीं जाने से भी कतरा रहे हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

error: Content is protected !!