Acn18. Com.जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ नगर पंचायत से बड़ी खबर सामने आई है, जहां बीती रात एक किसान के ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया गया। आग इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना से किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। अब सवाल है कि आखिर ट्रैक्टर में आग किसने और क्यों लगाई?
मामला नवागढ़ नगर पंचायत का है, जहां निवासी अंशु पाटले अपना ट्रैक्टर घर के पीछे खड़ा करके रखते थे। लेकिन बीती रात अज्ञात व्यक्तियों ने ट्रैक्टर में आग लगा दी। आग की चपेट में आकर ट्रैक्टर पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
सुबह घटना की जानकारी सामने आने के बाद किसान को हुए भारी नुकसान का पता चला। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। ट्रैक्टर में जानबूझकर आग लगाई गई या घटना के पीछे कोई अन्य वजह है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और किसान को नुकसान पहुंचाने वाले अज्ञात लोगों का पता कब तक चल पाता है।





