Home Uncategorized सरगुजा पुलिस का अपराधियों पर बड़ा प्रहार, 29 गुंडा-बदमाश रडार पर! 5...

सरगुजा पुलिस का अपराधियों पर बड़ा प्रहार, 29 गुंडा-बदमाश रडार पर! 5 की खुली फाइल, 24 पर कार्रवाई जारी—आदतन अपराधियों पर धारा 110 का शिकंजा

0
15

Acn18. Com, सरगूजा.अंबिकापुर से इस वक्त की बड़ी खबर है। सरगुजा पुलिस ने अपराधियों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया है। जिले में 29 गुंडा-बदमाशों की नई फाइल खोलने की कार्रवाई की जा रही है। इनमें से 5 बदमाशों की फाइल खोली जा चुकी है, जबकि 24 पर कार्रवाई जारी है।

पुलिस के मुताबिक, कोतवाली, गांधीनगर और मणीपुर थाना क्षेत्र में आदतन अपराधियों के खिलाफ नई फाइल खोलने की कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही धारा 110 के तहत 39 प्रकरण भी पेश किए गए हैं।

इनमें कोतवाली थाना क्षेत्र में 18 और गांधीनगर थाना क्षेत्र में 16 प्रकरणों पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का फोकस ऐसे आदतन अपराधियों पर है, जिनकी गतिविधियों से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका रहती है।

डीआईजी-एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देश पर चल रहे इस अभियान के तहत अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।

सरगुजा पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अपराधियों और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

error: Content is protected !!