Home Uncategorized सूरजपुर : संदिग्ध युवक को थाना ले जाने से पुलिस को रोका...

सूरजपुर : संदिग्ध युवक को थाना ले जाने से पुलिस को रोका ,युवक के परिवार वालों ने बीच सड़क में किया हाई वोल्टेज ड्रामा,पढ़िए क्या है पूरा मामला

0
51

acn18.com सूरजपुर- भटगांव पुलिस ने चोरी के आरोप में एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर अपने साथ पुलिस स्टेशन ले जा रही थी उसी दौरान बहुत बड़ा हंगामा देखने को मिला

हिरासत में लेने के बाद युवक के परिवार के लोगों ने बीच सड़क में हाई वोल्टेज ड्रामा किया जिससे काफी लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

महिलाओं ने हिरासत में लिए युवक को पुलिस वाहन से खिंच कर बाहर भी निकाल लिया जिससे बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए घंटो मशक्कत के बाद संदिग्ध युवक को लेकर भटगांव थाना पहुंची।

ओवी घटना को पास में खड़े कुछ लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।जिसका वीडियो शोसल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

देखिए वीडियो………..