Home छत्तीसगढ़ सूरजपुर ब्रेकिंग: प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते का बड़ा बयान, बोलीं- “मेरा बस...

सूरजपुर ब्रेकिंग: प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते का बड़ा बयान, बोलीं- “मेरा बस चले तो पूरे विधानसभा क्षेत्र को शराब मुक्त कर दूं”

0
45

सूरजपुर। प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक शकुंतला पोर्ते का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक शराबबंदी और नशामुक्त समाज को लेकर अपनी बात रखती नजर आ रही हैं। उनके बयान के बाद एक बार फिर छत्तीसगढ़ में शराबबंदी को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

वायरल वीडियो में विधायक शकुंतला पोर्ते मंच से संबोधित करते हुए कहती हैं कि “मेरा बस चले तो पूरे विधानसभा क्षेत्र को शराब मुक्त कर दूं।” उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति पर जबरदस्ती शराब छोड़ने का दबाव नहीं बनाया जा सकता, लेकिन समाज और परिवार की भलाई के लिए लोगों को खुद जागरूक होकर आगे आना चाहिए।

नशामुक्त समाज से होगा विकास

विधायक ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि शराब और अन्य बुरी आदतों से दूरी बनाकर सकारात्मक जीवन अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर एक व्यक्ति भी गलत रास्ते पर जाने से बचता है तो इससे पूरा समाज मजबूत होता है।

उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज से क्षेत्र में विकास की गति और तेज होगी तथा परिवारों में खुशहाली आएगी।

शराबबंदी की मांग को फिर मिली हवा

विधायक के इस बयान के बाद छत्तीसगढ़ में शराबबंदी को लेकर एक बार फिर बहस शुरू हो गई है। क्षेत्र के लोगों ने विधायक के इस विचार की सराहना की है। कई लोगों का कहना है कि नशे की समस्या से परिवार और समाज दोनों प्रभावित होते हैं, ऐसे में जनप्रतिनिधियों की ओर से जागरूकता अभियान जरूरी है।

error: Content is protected !!