Home KORBA सौतेले पिता ने ली चार वर्षीय मासूम की जान,पटक पटक कर सुला...

सौतेले पिता ने ली चार वर्षीय मासूम की जान,पटक पटक कर सुला दी मौत की नींद,पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

0
126

Acn18.com/प्रदेश के कोरबा जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है,जहां एक सौतेले पिता ने अपने ही चार वर्षीय मासूम बच्चे को पटक पटककर मौत की नींद सुला दिया। उरगा थानांतर्गत पहरीपारा में यह घटना सामने आई है। बताया जा रहा है,कि पिता की मार से गंभीर रुप से घायल मासूम बच्चे को मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल लाया जा रहा था,जहां उपचार मिलने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। पुत्र की मौत के बाद अस्पताल में उसकी मां की भी सेहत बिगड़ गई। तेरी जान है बेटा कहकर आरोपी ने पहले पत्नी के साथ विवाद किया फिर मासूम को बेरहमी से पीटने लगा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है,कि आरोपी ने कुछ माह पूर्व ही मृतक की मां रमशिला से प्रेम विवाह किया था। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

error: Content is protected !!