Home KORBA तेज रफ्तार ट्रक ने सीएसईबी के कॉन्वेयर बेल्ट के खंबे को मारी...

तेज रफ्तार ट्रक ने सीएसईबी के कॉन्वेयर बेल्ट के खंबे को मारी टक्कर,सीएसईबी वेस्ट पॉवर प्लांट में कोयले की सप्लाई ठप्प

0
104

Acn18.com/कोरबा जिले में सड़क हादसों का दौर जारी है। दर्री क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने सीएसईबी के कन्वेयर बेल्ट के खंबे को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में किसी तरह की जनहानी नहीं हुई है लेकिन सीएसईबी को लाखों का नुकसान उठाना पड़ा है। खंबा क्षतिग्रस्त होने के कारण सीएसईबी वेस्ट पॉवर प्लांट में कोयले की सप्लाई ठप्प हो गई। बताया जा रहा है,कि ट्रक चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है,जिसे द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है।

error: Content is protected !!