नगर निगम के वार्ड नंबर 59 के पार्षद अमरजीत सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है उन्होंने कांग्रेस की शहर अध्यक्ष सपना चौहान को पत्र लिखकर अपने पद से इस्तीफा देने की बात कही है कांग्रेस शहर अध्यक्ष को लिखे गए पत्र में उन्होंने जिक्र किया है कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं द्वारा जिला प्रशासन के माध्यम से उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है इसी बात से परेशान होकर उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।



