Home Uncategorized जांजगीर नया बस स्टैंड में सनसनी, यादव होटल के सामने अज्ञात व्यक्ति...

जांजगीर नया बस स्टैंड में सनसनी, यादव होटल के सामने अज्ञात व्यक्ति ने लगाई फांसी, शव मिलने से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस; पहचान और कारणों की जांच जारी

0
115

Acn18. Com जांजगीर-चांपा  भरत सिंह चौहान 

जांजगीर के नए बस स्टैंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यादव होटल के सामने एक अज्ञात व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

बताया जा रहा है कि घटना रात के समय की है। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही मृतक की पहचान और उसके निवास स्थान की जानकारी जुटा रही है।

पुलिस घटना के कारणों का भी पता लगाने में जुटी हुई है। मृतक की पहचान और जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल जांजगीर सिटी कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

error: Content is protected !!