Home वीडियो सपा विधायक ने भाजपा नेता की कोतवाली में कर दी पिटाई. देखिए...

सपा विधायक ने भाजपा नेता की कोतवाली में कर दी पिटाई. देखिए वीडियो

0
92

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के संसदीय क्षेत्र अमेठी के गौरीगंज में सपा और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. हुआ यूं कि गौरीगंज से भाजपा प्रत्याशी रश्मि सिंह के पति दीपक सिंह कुछ शिकायत लेकर गौरीगंज कोतवाली पहुंचे. यहां इनके पीछे-पीछे गौरीगंज से सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह भी पहुंच गए. दीपक सिंह राकेश सिंह को लेकर कुछ अप शब्दों का प्रयोग कर रहे थे तभी राकेश सिंह उनके ऊपर झपट पड़े और कर दी पुलिस के सामने ही जमकर पिटाई. दोनों तरफ के कार्यकर्ता भी आपस में भिड़ गए.