*सोनल साहू ने कक्षा दसवीं में 90% अर्जित कर बढ़ाया समाज का मान*
जब मेहनत पूरी लगन, जुनून व सिद्दत के साथ किया जाए और लक्ष्य बिल्कुल केंद्रित हो तो श्रमसाध्य कितना ही कठिन क्यों ना हो परिणाम जरुर मीठा निकलकर आता है। सार्थक उक्ति है कि मंज़िल उनको मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है कुछ ऐसा ही कर दिखाया है साहू समाज की गौरव बहुमुखी प्रतिभा की धनी सोनल साहू ने जो डीपीएस बालको मे अध्ययनरत हैं। बीते दिनों सीबीएसई दसवीं बोर्ड की परीक्षा परिणाम घोषित हुआ है उसमें कोरबा अंचल से सोनल साहू पिता नीलकंठ साहू ने 90% अंक अर्जित कर परिवार, समाज, विधालय व अंचल का मान बढ़ाया है। सोनल साहू वर्तमान में डीपीएस बालको की छात्रा है। उनके पिताजी नीलकंठ साहू बालको कंपनी में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में प्रोसेस टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं। नीलकंठ साहू जी ने बताया कि सोनल साहू बचपन से ही मेधावी रही है व पढ़ाई लिखाई के प्रति उनका समर्पण देखते ही बनता है। उनकी माताजी सुनीता रानी साहू व दादा दादी समय लाल साहू कमला साहू ने अपनी बिटिया की इस स्वर्णिम उपलब्धि पर खूब प्रसन्नता जाहिर की। साहू समाज बालको नगर के पदाधिकारियों द्वारा समाज के इस होनहार बिटिया को उनके स्वर्णिम उपलब्धि पर बधाई प्रेषित किया गया एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। सोनल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया।





