Home Astrology शुरू हो गई पेट्रोल डीजल की किल्लत

शुरू हो गई पेट्रोल डीजल की किल्लत

0
9

Screenshot 2026 04 23 13 01 43 37 965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a4

अंबिकापुर सहित पूरे सरगुजा संभाग में पेट्रोल-डीजल की किल्लत ने गंभीर रूप ले लिया है। अधिकांश पेट्रोल पंप पूरी तरह से ड्राई हो चुके हैं।जिससे आम जनता के साथ-साथ परिवहन और कृषि क्षेत्र पर बुरा असर पड़ रहा है। सरगुजा कोयला क्षेत्र होने के कारण हजारों ट्रक डीजल की कमी से खड़े होने की कगार पर हैं। इससे पावर प्लांट्स को कोयला सप्लाई प्रभावित होगी, जिससे बिजली उत्पादन संकट में पड़ सकता है इन विपरीत परिस्थितियों में पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने कलेक्टर को पत्र सौंपकर बताया कि ऑयल कंपनियां ईंधन की पर्याप्त सप्लाई नहीं दे रही हैं।एसोसिएशन ने मांग की है कि तेल कंपनियों को निर्देश देकर आपूर्ति तुरंत बहाल की जाए, वरना संभाग की आर्थिक गतिविधियां पूरी तरह ठप हो सकती हैं।