spot_img

ट्रेन में आग लगाने वाले शाहरुख़ को एंटी टेररिस्ट स्क्वाड ने धर दबोचा, एक बच्चे सहित 3 यात्रियों की हुई थी मौत

Must Read

acn18.com नई दिल्ली। बीते दिन केरल के अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस में एक सिरफिरे ने साथी यात्रियों पर केमिकल से आग लगा दी थी। इस वारदात में एक बच्चा और एक महिला समेत 3 की मौत हो गई थी, जबकि 8 लोग घायल हो गए थे।

- Advertisement -
बता दें कि 3 यात्रियों के शव रेलवे पटरी के पास से मिले थे। साथ ही एक बैग भी बरामद किया था। इसी बीच घटना को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। केरल में ट्रेन मे आग लगाने वाले शख्स को शिकंजे में ले लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक यूपी एटीएस ने आरोपी शाहरुख सैफी को धर दबोचा है। बताया है जा रहा कि सैफी बुलंदशहर का रहने वाला है और केरल में मजदूरी करता है। इससे पहले पुलिस ने आरोपी का स्कैच जारी किया था। जिसके बाद उसकी धरपकड़ की कोशिश तेज कर दी थी। इसके अलावा एनआई की टीम आज घटनास्थल पर पहुंची। इसके साथ ही इस वारदात को आतंकी वारदात के एंगल से भी तफ्तीश कर रही है।

वहीं केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए विशेष जांच दल यानी SIT  गठन भी किया। इसके अलावा केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने केरल अग्निकांड पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार वालों के प्रति संवदेना व्यक्त की थी। बता दें कि आरोपी की ट्रेन में किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। इसके बाद उसने साथी यात्रियों पर केमिकल फेंककर आग लगा दी थी। जिसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई थी। यात्री चिखने चिल्लाने लगे। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई थी और कई झुलस गए थे। वहीं घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जिनमें कुछ की हालत गंभीर भी बताई जा रही है।

वहीं आरोपी घटना के बाद मौके से तुरंत फरार हो गया। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला था। वहीं आरोपी का भागने की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। जिसमें वो बाइक में बैठकर तुरंत भाग गया था। वहीं पुलिस ने एक चश्मदीद की सहायता से आरोपी की स्कैच भी बनाया। ताकि आरोपी सैफी को गिरफ्तार किया जा सके। अब यूपी एटीएस ने आज बुलंदशहर से शाहरुख सैफी को गिरफ्तार कर  लिया है।

वहीं आरोपी घटना के बाद मौके से तुरंत फरार हो गया। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला था। वहीं आरोपी का भागने की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। जिसमें वो बाइक में बैठकर तुरंत भाग गया था। वहीं पुलिस ने एक चश्मदीद की सहायता से आरोपी की स्कैच भी बनाया। ताकि आरोपी सैफी को गिरफ्तार किया जा सके। अब यूपी एटीएस ने आज बुलंदशहर से शाहरुख सैफी को गिरफ्तार कर  लिया है।

 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घटना पर जताया दुख-

केरल ट्रेन अग्निकांड पर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने दुख जताया था। इसके साथ ही उन्होंने इस घटना को लेकर राज्य के सीएम से बात भी की। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात भी कही।

वीर हनुमान जन्मोत्सव पर निकलेगी पालकी यात्रा

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कोरबा में चोरों के हौंसले बुलंद,कटघोरा में संचालित एक दुकान में की चोरी

Acn18.com/प्रदेश के कोरबा जिले में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। चोर एक के बाद एक...

More Articles Like This

- Advertisement -