Home KORBA वीर हनुमान जन्मोत्सव पर निकलेगी पालकी यात्रा

वीर हनुमान जन्मोत्सव पर निकलेगी पालकी यात्रा

0
146

acn18.com कोरबा। अतुलित बल के स्वामी और भगवान श्री राम के परम भक्त वीर हनुमान का जन्मोत्सव चैत्र शुक्ल की पूर्णिमा को अत्यंत भक्ति भाव और हर्षोल्लास से कोरबा के राताखार बजरंग चौक स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में मनाया जाएगा। इसके लिए व्यापक तैयारी की जा रही है। आयोजन समिति से जुड़े कार्यकर्ता पूरी तरह से सक्रिय है।

चैत्र पूर्णिमा 6 अप्रैल यह आयोजन संपन्न होगा। कोरबा नगर के वार्ड क्रमांक 3 राताखार में श्री हनुमान जन्मोत्सव आयोजन समिति के द्वारा संकट मोचन वीर बजरंगबली के जन्मोत्सव को भक्तिमय वातावरण में मनाया जाना सुनिश्चित किया गया है। आयोजन समिति ने बताया कि राताखार के मंदिर परिसर को सजाया संवारा जा रहा है। पूर्णिमा की पूर्वसंध्या को यहां सुंदरकांड का अखंड पाठ शुरू किया जाएगा। अगले दिवस सुबह से विभिन्न अनुष्ठान प्रारंभ किए जाएंगे। अभिजीत मुहूर्त में भगवान हनुमान के जन्मोत्सव को मनाया जाएगा। वेद मंत्रों के बीच यह उत्सव संपन्न होगा। भजन कीर्तन के अलावा यहां संगीतमय प्रस्तुति भी होगी। दोपहर 3 बजे से यहां हनुमान जी की पालकी यात्रा निकाली जाएगी। वार्ड और आसपास के हिस्से में इसका भ्रमण होगा। यात्रा में क्षेत्र के नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित होगी।

जंगल में लकड़ी बीनने गई नाबालिग बहनों ने दांत से काटकर बचाई अपनी आबरू, दुष्कर्म की कोशिश करने वाला आरोपी गिरफ्तार

error: Content is protected !!