जन्मभूमि से कर्मभूमि तक सेवा संकल्प यात्रा का चंदवक में भव्य स्वागत

*केराकत, जौनपुर। जन्मभूमि से कर्मभूमि की ओर निकली सेवा संकल्प यात्रा (वडनगर से वाराणसी) की टोली नंबर – 7 का आज केराकत विधानसभा क्षेत्र के चंदवक बाजार में भव्य स्वागत किया गया।
पूर्व विधायक दिनेश चौधरी के नेतृत्व में करीब 500 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा यात्रियों का जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया।
टोली नंबर 7 के सेवा यात्रियों को जौनपुर-आजमगढ़ बॉर्डर स्थित कंजहित बाजार से रिसीव किया गया। इसके बाद रामदेवपुर, चंदवक में डीजे-बाजा, आतिशबाजी और बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया।
स्वागत के बाद सेवा यात्रियों ने भोजन ग्रहण किया और वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान स्वच्छता कर्मियों को माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया गया और पूर्व विधायक की ओर से उन्हें गमछा व स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
गुजरात की पावन धरती से आए 80 से अधिक सेवा यात्रियों का माल्यार्पण कर उन्हें अंगवस्त्र और उत्तर प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार तथा प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के संकल्प से अयोध्या में निर्मित श्री राम जन्मभूमि मंदिर का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
कार्यक्रम के बाद सेवा यात्रा को जौनपुर-वाराणसी सीमा स्थित दानगंज तक पहुंचाया गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने कहा कि यह यात्रा सेवा के संकल्प को लेकर निकाली गई है।





