Home KORBA उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही लोक आस्था के महापर्व...

उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही लोक आस्था के महापर्व छठ का हुआ समापन, कोरबा के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब. Video

0
3

Acn18. Com.कोरबा। लोक आस्था और सूर्योपासना के चार दिवसीय महापर्व छठ का समापन आज उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही विधि-विधान से हो गया। अलसुबह से ही व्रती अपने परिजनों के साथ सूप-दउरा लेकर जलाशयों और नदियों के किनारे पहुंचने लगे थे। कोरबा शहर सहित जिले के सभी प्रमुख छठ घाटों पर संध्या अर्घ्य की तरह ही प्रातःकालीन अर्घ्य के दौरान भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।कड़ाके की ठंड के बावजूद व्रतियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। व्रती घुटने भर जल में खड़े होकर भगवान सूर्य के उदित होने की प्रतीक्षा करते रहे। जैसे ही प्राची दिशा में लालिमा के बीच से भगवान भुवन भास्कर ने दर्शन दिए, व्रतियों ने उन्हें दूध और जल से अर्घ्य अर्पित कर अपने 36 घंटे के कठिन निर्जला व्रत का पारण किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।इस पावन अवसर पर समूचा छठ घाट दियों की रोशनी और पवित्रता की लौ से आलोकित नजर आया। अर्घ्य के पश्चात घाटों पर जमकर आतिशबाजी हुई और श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को ठेकुआ व प्रसाद बांटकर छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं।

​

error: Content is protected !!