Acn18. Com.राजनांदगांव में लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय छठ महापर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। सोमवार सुबह शहर के मिथिलाधाम श्रीगणेश मंदिर परिसर स्थित मोती तालाब में उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य देने बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं और श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान पूरा परिसर छठी मइया की भक्ति में सराबोर नजर आया।
रविवार शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद सोमवार अलसुबह व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। पारंपरिक छठ गीतों और बाजे-गाजे के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।
13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ शुरू हुए इस महापर्व में खरना और डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा निभाई गई। वहीं उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का विधिवत समापन हो गया।





