Home Uncategorized शिवरीनारायण मेले में चाकूबाजी से सनसनी! दो युवक लहूलुहान, 4 संदिग्ध हिरासत...

शिवरीनारायण मेले में चाकूबाजी से सनसनी! दो युवक लहूलुहान, 4 संदिग्ध हिरासत में. Video

0
5

Acn18. Com.जांजगीर-चांपा जिले के धार्मिक नगरी शिवरीनारायण में दुर्गा उत्सव मेले के दौरान चाकूबाजी की घटना से हड़कंप मच गया। विवाद के बाद दो युवकों पर चाकू जैसे धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। घटना में एक युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है। पुलिस ने चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

 

जानकारी के मुताबिक, ग्राम खपरीडीह निवासी क्रेमराज यादव अपने दोस्त करण यादव के साथ गुरुवार रात शिवरीनारायण में दुर्गा उत्सव और मेला घूमने आया था। इसी दौरान कुछ युवकों से उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर एक युवक ने धारदार हथियार से दोनों पर हमला कर दिया।

 

हमले में क्रेमराज यादव और करण यादव घायल हो गए। क्रेमराज के सिर पर गंभीर चोट आई है। दोनों घायलों का निजी अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

सूचना मिलते ही शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुंची और चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। फिलहाल विवाद की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!