Acn18. Com.कोरबा के रामलीला महोत्सव में उस वक्त उत्साह और आकर्षण बढ़ गया, जब फिल्म ‘हनुमान अंश’ में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता शोभिनव सत्या घंटाघर मैदान पहुंचे। अभिनेता की एक झलक पाने के लिए मौजूद दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव में 16 अक्टूबर को भक्ति और सांस्कृतिक रंग देखने को मिले। फिल्म अभिनेता शोभिनव सत्या के पहुंचते ही कार्यक्रम स्थल तालियों और स्वागत के उत्साह से गूंज उठा। दर्शकों ने उनका जोरदार अभिनंदन किया।
रामलीला महोत्सव में उनकी मौजूदगी कार्यक्रम का खास आकर्षण रही। इससे पहले शोभिनव सत्या ने जश्न रिजॉर्ट में आयोजित पत्रकार वार्ता में मीडिया से बातचीत की और अपनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ से जुड़े अनुभव साझा किए।
रामलीला महोत्सव के जरिए कोरबा में धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल रहा है।





