Home KORBA नहीं रहे वरिष्ठ अधिवक्ता विक्रम जायसवाल.शुभचिंतकों में शोक की लहर

नहीं रहे वरिष्ठ अधिवक्ता विक्रम जायसवाल.शुभचिंतकों में शोक की लहर

0
159

कोरबा . जायसवाल (कलार) समाज के प्रमुख स्तंभ रहे स्वर्गीय श्री बजरंग प्रसाद जायसवाल कोरबा के ज्येष्ठ सुपुत्र विक्रम कुमार जायसवाल (अधिवक्ता) दर्री रोड़ कोरबा* का देर रात्रि गुरुग्राम में इलाज के दौरान हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर आज संध्या दिल्ली से कोरबा उनके निवास स्थान लाया जा रहा है। उनकी अंत्येष्टि कार्यक्रम कल दिनांक 28/11/2025, दिन शुक्रवार को सुबह 11 बजे मोतीसागर पारा मुक्तिधाम कोरबा में सम्पन्न किया जाएगा। अधिवक्ता विक्रम जायसवाल का निधन परिवार एवं समाज के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। विक्रम घर के प्रमुख थे और वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गये है।

श्री हरि पुण्यात्मा को सद्गति प्रदान कर अपने श्री चरणों में स्थान दें और पूरे परिवार को इस दु:खद घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें ग्रैंड एसीएन न्यूज़ परिवार की ऐसी प्रभु से प्रार्थना

error: Content is protected !!