acn18.com । लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन नई दिल्ली के प्रगति मैदान में किया है। 17 फरवरी से इसकी शुरुआत हो रही है। केंद्रीय मंत्रियों से लेकर राज्यों के मंत्री, सांसद और जिला पंचायत के अध्यक्ष इसमें मुख्य रूप से शामिल होंगे। केंद्र सरकार के अब तक के कार्यों और उपलब्धियां पर इस अधिवेशन में मुख्य रूप से चर्चा होगी। मैं छत्तीसगढ़ के कोरिया जिला पंचायत के अध्यक्ष रेणुका जगदीश सिंह मोरपछि को भी इस अधिवेशन में शामिल होने का आमंत्रण प्राप्त हुआ है। वे नई दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। इससे पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहां की केंद्र की मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल में शानदार काम किए हैं। वह अपने कार्यों के आधार पर तीसरी बार भारत में सरकार बनाएगी और इसे एक अच्छी पहचान देगी।





