Home Astrology दीपका प्रगति नगर में अवैध कब्जाधारियों पर एसईसीएल का शिकंजा, खाली कराने...

दीपका प्रगति नगर में अवैध कब्जाधारियों पर एसईसीएल का शिकंजा, खाली कराने के बजाय भारी किराया वसूलने का नोटिस जारी

0
187

दीपका प्रगति नगर में अवैध कब्जाधारियों पर एसईसीएल का शिकंजा, खाली कराने के बजाय भारी किराया वसूलने का नोटिस जारी।

दीपका। एसईसीएल दीपका प्रबंधन ने प्रगति नगर आवासीय परिसर में वर्षों से रह रहे गैर-अधिकृत लोगों पर अब सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। अब तक खाली कराने की कार्यवाही नहीं होने से निश्चिंत होकर रह रहे अवैध कब्जाधारियों को प्रबंधन ने भारी किराया जमा करने का नोटिस जारी कर दिया है।

जानकारी के अनुसार प्रगति नगर आवासीय परिसर में ऐसे कई लोग निवास कर रहे हैं, जो एसईसीएल कर्मचारी नहीं हैं अथवा जिनकी आवंटन अवधि समाप्त हो चुकी है, इसके बावजूद वे प्रभाव और पहुंच के दम पर लंबे समय से मकानों पर काबिज हैं। प्रबंधन द्वारा अब इन सभी को अवैध कब्जाधारी मानते हुए किराया जमा करने का नोटिस थमाया गया है।

सूत्रों की मानें तो नोटिस में जिस राशि का उल्लेख किया गया है, वह सामान्य मार्केट रेट से कहीं अधिक बताई जा रही है। इसी कारण वर्षों से बेफिक्र होकर रह रहे लोगों में हड़कंप मच गया है और कई कब्जाधारियों के “होश उड़ गए” हैं।

हालांकि अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस आदेश पर जमीन पर कितना अमल होता है, क्योंकि पूर्व में भी कई बार नोटिस जारी होने के बाद कार्यवाही ठंडी पड़ जाती रही है। फिर भी इस बार प्रबंधन के रुख को देखकर यह माना जा रहा है कि प्रगति नगर में अवैध कब्जों के दिन पूरे होने वाले हैं।

error: Content is protected !!