Home छत्तीसगढ़ SDOP पर कर्मचारियों से मारपीट का आरोप, थाना घेरा

SDOP पर कर्मचारियों से मारपीट का आरोप, थाना घेरा

0
101

Acn18.comबीजापुर/ बीजापुर के कुटरू अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (SDOP) ब्रिज किशोर यादव पर दो शासकीय कर्मचारियों, तकनीकी सहायक संतोष कुंजाम और ग्राम पंचायत सचिव बाबू राव, से बेरहमी से मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है।

कर्मचारी संगठनों का कहना है कि निर्माण कार्य का निरीक्षण कर लौट रहे इन दोनों कर्मचारियों को SDOP यादव ने बीच रास्ते में रोककर बेवजह पीटा। इस घटना के विरोध में विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने भैरमगढ़ थाने पहुंचकर SDOP के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए आवेदन दिया है।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।