Home छत्तीसगढ़ SDM और नगर सैनिक गिरफ्तार, ACB को मिली थी रिश्वतखोरी की शिकायत

SDM और नगर सैनिक गिरफ्तार, ACB को मिली थी रिश्वतखोरी की शिकायत

0
122

acn18.com/ बेमेतरा। एसीबी ने एसडीएम को रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है। बताया गया कि एसडीएम एनओसी के लिए रिश्व की मांग कर रहा था। इसे लेकर दिव्यांग युवक ने एसीबी में शिकायत की थी, जिसके बाद एसीबी ने आज बेमेतरा के एसडीएम को घूस लेते गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक देवकर के दिव्यांग युवक तुकाराम पटेल एसीबी में शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि नगर पंचायत परपोड़ी स्थित उसकी माता के नाम पर भूमि के डायवर्सन के अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिये एस.डी.एम. कार्यालय साजा, जिला-बेमेतरा में आवेदन प्रस्तुत किया गया था। लेकिन आरोपी एसडीएम साजा टेकराम माहेश्वरी ने इसके लिए 1 लाख रुपये घूस की डिमांड की।

एसडीएम द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत दिव्यांग युवक ने एसीबी में की। एसीबी ने शिकायत की जांच की तो मामला सही पाया गया। जिसके बाद एसीबी ने जाल बिछाया और फिर एसडीएम को 20 हजार रिश्वत देने पर सहमत किया। 10 हजार रुपया एडवांस के रूप में दिया गया। जबकि आज बकाया 10 हजार रुपया देते हुए टेकराम माहेश्वरी, एस.डी.एम., साजा एवं उसके सहयोगी नगर सैनिक गौकरण सिंह को रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर उनके निवास स्थानों की तलाशी भी ली जा रही है। प्रकरण में उनके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत् अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

error: Content is protected !!