Home छत्तीसगढ़ सरपंच ने विकास के कार्य में किया भ्रष्टाचार, शिकायत के बाद गांव...

सरपंच ने विकास के कार्य में किया भ्रष्टाचार, शिकायत के बाद गांव पहुंचा अधिकारियों का दल

0
187

Acn18.com/जांजगीर जिले के ग्राम पंचायत अफरीद में बोर खनन और सीसी रोड निर्माण में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। सरपंच द्वारा किए गए अनियमितता की शिकायत प्रशासन और संबंधित विभाग के मंत्री से की गई थी जिसके आधार पर जांच टीम गांव में पहुंची और शिकायतों की जांच की। जांच टीम ने बड़ी ही बारिकी से विकास कार्यों का अवलोकल किया जिसमें सरपंच द्वारा काफी अनियमितता बरते जाने की बात पाई गई। अधिकारियों ने लाखों का गोलमाल होने की आशंका व्यक्त की है अपने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराने का भरोसा दिया है।

error: Content is protected !!