Home KORBA महंगी प्राइवेट पब्लिकेशन की किताबों को लेकर बवाल, निजी स्कूल प्रबंधन...

महंगी प्राइवेट पब्लिकेशन की किताबों को लेकर बवाल, निजी स्कूल प्रबंधन की मनमानी से भड़के लोग

0
9

Screenshot 2026 07 29 12 37 10 65 99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817

निजी स्कूल प्रबंधन द्वारा प्राइवेट पब्लिकेशन की महंगी किताबें खरीदने के लिए बच्चों के पालकों को विवस किया जा रहा है, इसे लेकर अभिभावकों में भारी आक्रोश है जिला शिक्षा अधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की गई है

अंबिकापुर के कुछ अभिभावकों ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर कहा है कि जिन निजी स्कूलों द्वारा प्राइवेट पब्लिकेशन की महंगी किताबें क्रय करने के लिए छात्रों को मजबूर किया जा रहा है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए. अभिभावकों ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा आधा दर्जन स्कूलों को दो माह पहले नोटिस जारी किया था कि वह प्राइवेट पब्लिकेशन की मांगी किताबों को खरीदने के लिए किसी को विवश न करें लेकिन इस पर अमल नहीं हो रहा है और होली क्रॉस स्कूल और माउंट फोर्ट जैसे शाला प्रबंधन के लोग छात्रों को मजबूर कर रहे हैं.

एनसीईआरटी के स्थान पर प्राइवेट पब्लिकेशन की किताबें चलाकर आर्थिक शोषण करने का जिनशाला प्रबंधकों पर आरोप है उनके विरुद्ध यदि कार्रवाई नहीं की गई तो अभिभावक बड़ा आंदोलन करने का मन बना चुके हैं