Home crime छत्तीसगढ़-यूपी सीमा के धनवार जांच नाके पर 120 क्विंटल अवैध धान सहित...

छत्तीसगढ़-यूपी सीमा के धनवार जांच नाके पर 120 क्विंटल अवैध धान सहित मेटाडोर जप्त, दस्तावेज नहीं दिखा सका चालक

0
4

बलरामपुर: जिले में छत्तीसगढ़ और उत्तरप्रदेश की सीमा पर स्थित धनवार जांच नाके के पास प्रशासन की टीम ने अवैध धान परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 120 क्विंटल धान से लदा एक मेटाडोर वाहन जप्त किया है। अतिरिक्त तहसीलदार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान वाहन चालक धान से जुड़े वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

धनवार नाके पर जांच के दौरान पकड़ा गया वाहन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीमावर्ती क्षेत्र में निगरानी के दौरान धनवार जांच नाके पर मेटाडोर वाहन को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में करीब 120 क्विंटल धान भरा पाया गया, लेकिन परिवहन से संबंधित कोई दस्तावेज मौके पर नहीं मिले। इसके बाद टीम ने नियमानुसार धान और वाहन को जप्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

24 चेक पोस्ट प्वाइंट और 54 केंद्रों पर समर्थन मूल्य खरीदी

जिले में अवैध धान परिवहन व बिचौलियों की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए कुल 24 चेक पोस्ट प्वाइंट स्थापित किए गए हैं, जहां स्थानीय प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। वहीं, जिले में 54 धान खरीदी केंद्रों के जरिए किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि इससे पहले भी अवैध परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा चुकी है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

error: Content is protected !!