Home crime महासमुंद में पुलिस कंट्रोल रूम के आरक्षक का शव जंगल में फंदे...

महासमुंद में पुलिस कंट्रोल रूम के आरक्षक का शव जंगल में फंदे से लटका मिला, संदिग्ध मौत से विभाग में हड़कंप

0
3

महासमुंद: जिले में एक पुलिस आरक्षक का शव संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मृतक आरक्षक महासमुंद पुलिस कंट्रोल रूम में पदस्थ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

मुडमार बांधा जंगल में मिला शव

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 29 वर्षीय मिथिलेश कुमार लेढिया के रूप में हुई है, जो पुलिस कंट्रोल रूम में कार्यरत थे। उनका शव मुडमार बांधा जंगल क्षेत्र में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों में सनसनी फैल गई।

आत्महत्या की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

प्रारंभिक तौर पर इस घटना को आत्महत्या से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि मौत के पीछे के वास्तविक कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

error: Content is protected !!