Home Uncategorized जांजगीर-चांपा में सड़क या मौत का रास्ता? गड्ढों में डूबी सड़क, जान...

जांजगीर-चांपा में सड़क या मौत का रास्ता? गड्ढों में डूबी सड़क, जान जोखिम में डालकर सफर, बारिश में पानी से लबालब गड्ढे, फंसे वाहन… मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति का सवाल. Video

0
5

Acn18. Com जांजगीर चाम्पा भरत सिंह चौहान 

जांजगीर-चांपा जिले में सड़क की बदहाली की तस्वीरें व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। देवरी से खोरसी, तनौद और कमरीद को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील है। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भरने से राहगीरों की मुश्किल और बढ़ गई है।

स्कूली बच्चों से लेकर ग्रामीणों और दोपहिया वाहन चालकों तक, रोज बड़ी संख्या में लोग इसी खस्ताहाल सड़क से गुजरने को मजबूर हैं। तस्वीरों में कहीं पानी से भरे गड्ढे नजर आ रहे हैं, तो कहीं कीचड़ के बीच वाहन फंसे दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में हादसे का  भी बना हुआ है।

शिकायतों के बाद अब सड़क पर मरम्मत का काम शुरू होने की बात कही जा रही है। मौके पर जेसीबी से गड्ढों को समतल किया जा रहा है। लेकिन सवाल यही है कि क्या सिर्फ गड्ढे भरने से समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा?

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की अस्थायी मरम्मत के बजाय मजबूत और स्थायी समाधान किया जाना चाहिए। वहीं, मरम्मत कार्य में तकनीकी मानकों और गुणवत्ता का पालन हो रहा है या नहीं, इस पर भी सवाल उठ रहे हैं।

फिलहाल देवरी-खोरसी मार्ग की बदहाली लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग सड़क की गुणवत्ता की जांच कर स्थायी समाधान की दिशा में क्या कदम उठाता है।

error: Content is protected !!