Home छत्तीसगढ़ Raigarh Satta King Bust: IPL सट्टे का बड़ा खेल बेनकाब, 2 गिरफ्तार;...

Raigarh Satta King Bust: IPL सट्टे का बड़ा खेल बेनकाब, 2 गिरफ्तार; मोबाइल और कैश जब्त

0
3

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में IPL ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत की गई कार्रवाई में कथित क्रिकेट  ‘Satta King’ नेटवर्क से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से हजारों रुपये कैश और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में मोबाइल और डिजिटल पेमेंट के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाने का खुलासा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत रायगढ़ पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पूंजीपथरा थाना और साइबर थाना की संयुक्त टीम को सूचना मिली कि ग्राम गेरवानी में एक बर्तन दुकान के भीतर मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दबिश देकर दो आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा।

मोबाइल फोन के जरिए चल रहा था सट्टा 
मौके पर आरोपी श्याम कुमार अग्रवाल अपने साथी सुरेश अग्रवाल के साथ मोबाइल फोन के जरिए रुपये-पैसों का हार-जीत आधारित ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाते मिला। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपी श्याम कुमार अग्रवाल के कब्जे से तीन मोबाइल फोन और नगद 17,000 रुपये तथा आरोपी सुरेश अग्रवाल के कब्जे से एक मोबाइल फोन और 1,400 रुपये बरामद कर गवाहों के समक्ष जब्त किया।