Home KORBA नदी में नहाने गए यूवको में से एक डूबा , खदान कमी...

नदी में नहाने गए यूवको में से एक डूबा , खदान कमी के बेटे की तलाश जारी

0
4
Oplus_16908288
IMG 20260512 181207
Oplus_16908288

 

 

तीन दोस्त अहिरन नदी में नहाने गए. ऊंचाई से नदी में दोस्तों को छलांग लगाते देखा। निखिल सिंह ने भी पानी में छलांग लगाई। दोस्त तो बाहर निकल आए लेकिन निखिल पानी में कहीं अदृश्य हो गया. उसकी तलाश जारी है

 

एस ई सीएल के कुसमुंडा खदान में डंपर ऑपरेटर निर्मल सिंह ठाकुर का बेटा निखिल सिंह अपने कुछ दोस्तों के साथ विकास नगर आईबीपी क्षेत्र के एनटीपीसी रेलवे पुल के नीचे अहिरन नदी में नहाने गया था। उसके दोस्तों ने पहले नदी में छलांग लगाई यह देखकर निखिल ने भी छलांग लगा दी।दोस्त तो तैर कर नदी के दूसरी ओर निकल गए लेकिन निखिल पानी में ही अदृश्य हो गया

 

निखिल के दोस्तों ने इसकी सूचना निखिल के परिजनों और अन्य मित्रों को दी।पुलिस के साथ बड़ी संख्या में लोग नदी किनारे पहुंचे और गोताखोरों की मदद से निखिल को ढूंढने का प्रयास प्रारंभ कर दिया गया है