Home छत्तीसगढ़ रायगढ़ ब्रेकिंग: कबाड़ गोदाम में भीषण आग, इलाके में अफरा-तफरी

रायगढ़ ब्रेकिंग: कबाड़ गोदाम में भीषण आग, इलाके में अफरा-तफरी

0
3

रायगढ़ जिले में भीषण गर्मी के बीच छातामुड़ा बाईपास स्थित एक कबाड़ गोदाम में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया।

धुएं का गुबार, लोगों में दहशत

आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरे क्षेत्र में घना धुआं फैल गया और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना जूटमिल थाना पुलिस क्षेत्र की बताई जा रही है।

फायर ब्रिगेड मौके पर, बुझाने का प्रयास जारी

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। दमकल की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी के कारण आग तेजी से फैली, हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि अभी नहीं हुई है। प्रशासन और पुलिस मौके पर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।