Acn18. Com.जिला सक्ती भरत सिंह चौहान
सक्ती जिले के हसौद में कथित नकली नोट खपाने की कोशिश का मामला सामने आया है। दो युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले किए जाने और कुछ घंटों बाद छोड़े जाने की चर्चा से पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।
पूरा मामला हसौद थाना क्षेत्र का है, जहां स्थानीय लोगों के मुताबिक, दो युवक कथित तौर पर नकली नोट चलाने की कोशिश कर रहे थे। लोगों ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। दावा है कि युवकों के पास से 11 सौ रुपये के कथित नकली नोट मिले थे।लेकिन कुछ ही घंटों में दोनों युवकों को छोड़े जाने की चर्चा के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। नोटों की वास्तविकता और पुलिस की कार्रवाई को लेकर अब जांच की जा रही है।
सक्ती पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जांच की जिम्मेदारी चंद्रपुर एसडीओपी सुमित गुप्ता को सौंपी गई है। एएसपी पंकज पटेल के मुताबिक, जांच में यदि किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अब जांच रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा कि कथित नकली नोट मामले में क्या कार्रवाई हुई और युवकों को छोड़े जाने के पीछे क्या वजह थी।





