Home Uncategorized पंचायत में विकास के नाम पर राशि निकासी का आरोप, जमीन पर...

पंचायत में विकास के नाम पर राशि निकासी का आरोप, जमीन पर काम नहीं!video

0
5

Acn18. Com.जांजगीर-चांपा भरत सिंह चौहान

जांजगीर-चांपा जिले की ग्राम पंचायत कुकदा में 15वें वित्त आयोग की राशि के उपयोग पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि नाली निर्माण के नाम पर करीब एक लाख रुपये निकाल लिए गए, लेकिन मौके पर निर्माण कार्य नजर नहीं आ रहा। ऐसे में सवाल है कि सरकारी राशि खर्च हुई, तो विकास कार्य कहां है?

ग्रामीणों ने पंचायत में कराए गए विकास कार्यों की जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि कागजों में काम दिखाकर राशि निकाली गई, जबकि धरातल पर काम नहीं हुआ। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

 

मामले में सरपंच का पक्ष जानने के लिए खबर भारत 360 की टीम ने फोन पर संपर्क किया। सरपंच ने बाहर होने की बात कही, जिसके चलते उनका विस्तृत पक्ष सामने नहीं आ सका।

 

अब सवाल है कि नाली निर्माण के लिए बताई जा रही राशि कहां खर्च हुई? ग्रामीणों ने जांच की मांग उठाई है। देखना होगा कि पंचायत विभाग मामले की जांच कर क्या कार्रवाई करता है।

error: Content is protected !!