Home Uncategorized मासूम से दुष्कर्म की घटना पर खरौद में आक्रोश, सर्व समाज की...

मासूम से दुष्कर्म की घटना पर खरौद में आक्रोश, सर्व समाज की रैली; फांसी की मांग. Video

0
5

Acn18. Com.जांजगीर-चांपा भरत सिंह चौहान

जांजगीर-चांपा जिले के खरौद में 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म की घटना को लेकर लोगों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। सर्व समाज ने आक्रोश रैली निकालकर विरोध जताया और आरोपी को फांसी देने की मांग उठाई। रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं।

खरौद में निकली आक्रोश रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुलिस आउट पोस्ट पहुंची। यहां प्रदर्शनकारियों ने मामले में त्वरित कार्रवाई और पीड़ित बच्ची को जल्द न्याय दिलाने की मांग की।

प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि मासूमों के खिलाफ ऐसे अपराधों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। रैली के दौरान दोषी को फांसी देने की मांग भी उठाई गई।

फिलहाल, लोगों की निगाहें पुलिस की कार्रवाई और आगे की कानूनी प्रक्रिया पर टिकी हैं।

error: Content is protected !!