Home KORBA 31 जनवरी को पारित हुआ आरएसएस नगर की सड़क का प्रस्ताव :...

31 जनवरी को पारित हुआ आरएसएस नगर की सड़क का प्रस्ताव : 25 अप्रैल से पहले नगर निगम शुरू कराएगा काम,उपेक्षा का आरोप लगाकर लोगों ने किया चक्काजाम

0
135

acn18.com कोरबा/ नगर निगम कोरबा के अंतर्गत आरएसएस नगर से दादरखुर्द और पश्चिम क्षेत्र की दो सड़कों को नवीनीकृत करने के लिए इसी महीने काम कराया जाना है। यह दोनों कार्यों पर 1 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम खर्च की जाएगी। जनवरी महीने में ही इन कार्यों के प्रस्ताव को मंजूरी दी जा चुकी हैं। इधर सड़क की दशा को लेकर नागरिकों ने चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

कोरबा नगर के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 23 की मुख्य सड़क की दशा से लोगों को नाराजगी है। सड़क पर आवाजाही में मुश्किल होने को लेकर लोगों ने यहां चक्का जाम कर दिया। इस दौरान पार्षद अब्दुल रहमान ने क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया।

वार्ड संख्या 23 में सड़क के मसले को लेकर चक्का जाम करने पर मेयर इन काउंसिल के सदस्य संतोष राठौर ने आश्चर्य जताया। उन्होंने बताया कि सड़क के सुधार लिए निगम ने प्रस्ताव को पहले ही मंजूरी दे दिया है और इसकी जानकारी पार्षद को होना जरूरी है। वार्ड 23 में ही अब तक करोड़ों के काम कराए जा चुके हैं और सड़क सुधार का काम जल्द कराया जाना है। इसलिए चक्का जाम का कोई औचित्य साबित नहीं होता। सड़क के मसले को लेकर नगर निगम के अपर आयुक्त तथ्यों के साथ मीडिया के सामने उपस्थित हुए। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी 2023 को सामान्य सभा में सड़कों के सुधार और नवीनीकरण से संबंधित प्रस्ताव पारित किए जा चुके हैं और इन्हें प्रशासकीय मंजूरी भी मिल चुकी है। 25 अप्रैल से पहले ऐसे कार्यों को शुरू करा दिया जाएगा।

इससे पहले कोरबा के महाराणा प्रताप नगर ,डॉक्टर राजेंद्र नगर, तानसेन चौराहा से चेकपोस्ट और कई क्षेत्रों की सड़कों को ठीक करने का काम नगर निगम के द्वारा किया जा चुका है। निगम क्षेत्र की समस्या ग्रस्त दूसरी सड़कों को ठीक करने के लिए जरूरी प्रक्रियाएं की गई हैं और जमीनी काम को जल्द अंजाम दिया जाना है। ऐसा होने पर संबंधित क्षेत्र के लोगों की शिकायतें कम होंगी और उनकी सहूलियत में बढ़ोतरी होगी।

बिरनपुर के पास पिता-पुत्र के शव मिले:CM ने हिंसा में मारे गए युवक के परिजनों को 10 लाख और नौकरी देने का किया ऐलान