spot_img

बुलेट और प्लैटिना की टक्कर में निजी कंपनी के कर्मी की मौत, प्रगतिनगर कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर हुई दुर्घटना

Must Read

acn18.com दीपका/ एसईसीएल की प्रगति नगर कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर पृथ्वीराज बुलेट और प्लेटिना बाइक की आपस में हुई टक्कर में संतोष साहू को गंभीर चोटें आई। आनन-फानन में उसे कोरबा के जिला अस्पताल लाया गया। उपचार के कुछ देर के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम किया है। पंचनामा के बाद शव को मृतक के परिजनों के हवाले कर दिया गया।

- Advertisement -

दीपका पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एसईसीएल की प्रगति नगर कॉलोनी के गार्डन मार्ग पर रात्रि को यह हादसा हुआ। बताया गया कि निजी कंपनी में डोजर इलेक्ट्रिशियन के पद पर काम करने वाला 40 वर्षीय संतोष साहू कामकाज के बाद अपने घर बेल्टिकरी बसाहट जा रहा था। इसी दौरान इस रास्ते पर उसे एक बुलेट ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास के लोग हरकत में आए और पीड़ित को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया जहां पर उसकी मौत हो गई।

अस्पताल से प्राप्त मेमो के आधार पर जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम किया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई दीपका पुलिस के द्वारा की जाएगी।

मानिकपुर-दादरखुर्द मार्ग से हटाए गए स्ट्रीट लाइट खम्भे,आपराधिक तत्वों के लिए हुई आसानी

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत,छुरी निवासी थी मृतक

Acn18.com/अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा कटघोरा थाना...

More Articles Like This

- Advertisement -