Home Uncategorized हत्या कर फेंक दी गई युवक की लाश,गांव में फैली सनसनी

हत्या कर फेंक दी गई युवक की लाश,गांव में फैली सनसनी

0
117

Acn18.com/प्रदेश के सक्ती जिले में डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम घिवरा के खेत में एक युवक की लाश मिली है। अज्ञात लोगों के द्वारा उसकी हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। मृतक की पहचान ग्राम केरीबांधी निवासी राजेश्वर सिंह गोंड़ के रुप में की गई है। बताया जा रहा है,कि युवक बीती शाम से लापता था। परिजन राजेश्वर की तलाश में जब घिवरा गांव पहुंचे तब वहां पर उसकी बाइक को टूटा फूटा हुआ पाया और पास में उसकी लाश पड़ी हुई थी। गांव में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है।

error: Content is protected !!