Home छत्तीसगढ़ पत्रकार रईस अहमद की हत्या का मामला सुलझा,पत्नी ने ही करवाई थी...

पत्रकार रईस अहमद की हत्या का मामला सुलझा,पत्नी ने ही करवाई थी हत्या,चनवारीडांड के पास मिला था शव

0
161

Acn18.com/प्रदेश के एमसीबी जिले में पत्रकार रईस अहमद की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। रईस की हत्या किसी और ने नहीं बल्की उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी थी। बताया जा रहा है,कि पत्नी सफीना खातुन का अवैध संबंध आरजू खान से था,जिसकी जानकारी रईस खान को लग गई थी,इसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता था,जिसके बाद पत्नी ने पति की हत्या की योजना बनाई और अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर घर पर उसकी हत्या कर दी और लाश को चनवारीडांड के पास फेंक दिया। मामला सामने आने के बाद हरकत में आई पुलिस ने जांच शुरु की और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अन्या आरोपी अभी फरार चल रहे हैं,जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

error: Content is protected !!