Home Uncategorized केंद्रीय जेल में कैदी ने लगाई फांसी, हत्या के मामले में था...

केंद्रीय जेल में कैदी ने लगाई फांसी, हत्या के मामले में था बंद

0
187

रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय जेल में शनिवार को एक बंदी ने आत्महत्या कर ली। आज सुबह उनकी लाश फांसी से फंदे पर लटकी हुई मिली है। कैदी की पहचान ओमप्रकाश नामक युवक के रूप में हुई है। वह साल 2016 से हत्या के मामले में जेल में बंद था। घटना के बाद से जेल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की तस्दीक कर रही है। खबर लिखे जाने तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है, जब इस तरह का मामला सामने आया है। इससे पहले भी कई कैदियों ने खुदकुशी की कोशिश या खुदकुशी की है। इसी साल की शुरुआत यानी जनवरी माह ने एक अफ्रीकन ड्रग्स डीलर ने फांसी लगाकर खुदकुशी की थी। अपने ही सेल पर फांसी के फंदे पर लटकता दिखा था। उसे 2021 में गिरफ्तार किया गया था।

error: Content is protected !!