कोरबा . कोरबा जिले के 19 के कलेक्टर के रूप में काम का जमाने वाले कुणाल दुदावत ने साफ तौर पर कहा है कि सरकारी, गैर सरकारी और किसी भी कंपनी के मामले में मनमानी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर मामले में नियम पालन जरूरी होगा और जहां भी नियम टूटते नजर आएंगे, सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कुणाल ने कामकाज संभालने के बाद मीडिया से बातचीत की। 2017 बैच के आईएएस अधिकारी कुणाल ने बताया कि रेट कोयला चाहे कोई भी विषय क्यों ना हो मनमानी कहीं भी बर्दाश्त नहीं होगी। जहां कहीं भी गड़बड़ी दिखेगी सख्त कार्रवाई की जाएगी चाहे वह सरकारी और गैर सरकारी विभाग के अलावा कॉरपोरेट या दूसरी कंपनी क्यों ना हो। कलेक्टर ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजना की क्रियान्वयन के मामले में प्राथमिकता होगी। कोरबा जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के अलावा दूरस्थ इलाकों में अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचे यह भी एक कोशिश होगी। कलेक्टर कुणाल ने बताया कि यद्यपि कोरबा में उनकी पहली पद स्थापना है लेकिन इससे पहले भी आसपास के क्षेत्र में रह चुके हैं और कोरबा के मुद्दे उनकी जानकारी में रहे हैं। प्रदेश और देश के बड़े पावर हब में रहकर आसपास की समस्याओं की जानकारी लेने के साथ यहां के लोगों के हितों के लिए काम करेंगे।
याद रहे राजस्थान के रहने वाले कुणाल इससे पहले पुलिस और वन सेवा के लिए चयनित हो चुके हैं और कामकाज करने के दौरान ही उन्होंने प्रशासनिक क्षेत्र में पदार्पण किया। कोरबा जिले के लोगों को नए कलेक्टर से काफी उम्मीदें हैं।




