Home KORBA रायपुर पहुंचीं राष्ट्रपति, राज्यपाल ने किया स्‍वागत

रायपुर पहुंचीं राष्ट्रपति, राज्यपाल ने किया स्‍वागत

0
104

Acn18.com रायपुर/राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुँची, यहां पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने उनका आत्मीय स्वागत किया। राज्यपाल के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, डीजीपी अशोक जुनेजा, कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, एसएसपी प्रशांत अग्रवाल और महापौर एजाज ढेबर भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर गुरुवार को रायपुर पहुंचीं। राष्ट्रपति मुर्मू के साथ उनकी बेटी इतिश्री भी रायपुर पहुंचीं। यह पहला मौका है, जब राष्ट्रपति अपनी बेटी के साथ किसी यूनिवर्सिटी और धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगी।

 

error: Content is protected !!